Barabanki News: मंत्रोचारण के साथ हुई शिव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
बाराबंकी, अगस्त 29 -- Barabanki News: फतेहपुर। नगर कोतवाली परिसर में शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा विधान के अंतिम दिन मंत्रोच्चारण व अनुष्ठानों के बीच श्री शिव परिवार की विधिविधान से स्थापना की गई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी पूजा अर्चना में शामिल हुए। प्रतिष्ठाचार्य पं0 अखिलेश चंद्र शास्त्री ने आवाहित देवताओं का पूजन, प्राण प्रतिष्ठा स्थापना विधान, हवन तथा पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मंदिर परिसर में मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आचार्यों ने विधिवत पूजन के बाद शिव परिवार की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा कर उन्हें मंदिर में स्थापित कराया। कार्यक्रम में पहुंचे एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भी शिव आराधना व अभिषेक कर क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। एसपी ने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.