बाराबंकी, अगस्त 12 -- Barabanki News: बाराबंकी। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की दो दिवसीय मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य अमित कुमार यादव, डायट प्रवक्ता महेंद्र यादव, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राओं ने वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज, हैंडबॉल, कुराश और जूडो में दमखम दिखाया।

खेल प्रतियोगिता के प्रदर्शन वॉलीबॉल के अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में बाराबंकी की टीम विजेता रही। सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर की टीमें उपविजेता रहीं। हैंडबॉल में भी बाराबंकी कस्तूरबा विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल ...