Barabanki News: भोलेनाथ के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से सिपाहियों ने धक्का मुक्की
बाराबंकी, अगस्त 18 -- Barabanki News: रामनगर। लोधेश्वर महादेवा मंदिर में सावन सोमवार को उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने तथा व्यवस्थाएं सुचारु रखने की ब्रीफिंग किए जाने के बावजूद मंदिर परिसर के पास पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। रविवार की रात डाक कांवड़ियों का एक झुंड मंदिर की ओर पहुंचा तो वहां तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और डंडे के सहारे उनकी पीछे ढकेलते दिखे। किसी व्यक्ति द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो में कई पुलिसकर्मी कांवड़ियों को जोर-जबरदस्ती पीछे की ओर धकेलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में तैनात कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.