Barabanki News: भुयारे मंदिर से महादेवा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, फूलों की हुई वर्षा
बाराबंकी, अगस्त 9 -- Barabanki News: जैदपुर। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला अहिरान स्थित भुयारे मंदिर से महादेवा तक भव्य पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रविवार को अर्जुन कश्यप, छोटू यादव, मिलन यादव के नेतृत्व में कई कांवड़िये हाथों में कांवड़ लेकर बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए महादेवा की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के थाना चौराहे पर पहंुचने पर फैजान बबलू, राजन बक्सोर, राम तीरथ समेत कई लोगों ने दर्जनों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान यात्रा में शामिल सभी भक्तों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया कांवड़ या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.