बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: सतरिख। कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार की सुबह प्रार्थना सभा के बाद भीषण गर्मी और उमस के चलते कई छात्राओं की हालत बिगड़ गई। बिजली गुल होने से कक्षाओं में गर्मी से कई छात्राओं को उल्टी, पेट दर्द और हाथ पैरों में ऐठन की की शिकायत होने लगी। जब तक शिक्षाकाओं तक बात पहंुचती देखते ही देखते कुल 18 छात्राएं अचेत होकर गिर पड़ीं। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। एक के बाद एक करके कई छात्राओं के अचेत होने से विद्यालय की प्रधानाचार्या ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना देते अपने और अन्य शिक्षिकाओं के निजी वाहनों से अचेत छात्राओं को लेकर सीएचसी पहंची। उधर छात्राओं के अचेत होने की जानकारी मिलते ही ज्वाइंट मजिस्टे्रट गंुजिता अग्रवाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी सीएचसी पहंुच गए। यह भी पढ़ें- Ara News: बिजली कटौ...