Barabanki News: भारी बारिश में उफनाने को बेताब जमुरिया, तटवर्ती मोहल्लों में दहशत
बाराबंकी, सितम्बर 26 -- Barabanki News: बाराबंकी। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जमुरिया नाला का पानी लोगों के घरों की नींव तक पहुंच गया है। साथ ही उसका प्रवाह भी तेज हो गया है। जिससे लोगों को धड़कनें बढ़ने लगी है। जिससे लोगों ने अपना सामान भी समेटना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश व जमुरिया नाला के बढ़ रहे जल स्तर और मौसम विभाग के फ्लैस फ्लड की चेतावनी ने जमुरिया नाला के किनारे बसे लोगों जेहन में 12 सितंबर 2023 के बाढ़ की याद ताजा कर दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण जमुरिया नाला में पानी बढ़ा तो प्रवाह भी तेज हो गया है। नाले का पानी भी दुर्गापुरी निवासी विजय कुमार तिवारी के मकान तक पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार पानी बढ़ रहा है। जिससे नाला के किनारे बसे लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.