Barabanki News: भगवान महावीर का पंचामृत पूजन करने को उमड़े भक्त
बाराबंकी, जुलाई 29 -- Barabanki News: बाराबंकी। श्री दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि श्री सौम्य सागर जी के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रात: 6 बजे से भगवान महावीर का पंचामृत अभिषेक पूजन का कार्यक्रम सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया। तत्पश्चात मुनि श्री का पाद प्रक्षाल करने का सौभाग्य महावीर प्रसाद जी धनावत परिवार को मिला। मुनि श्री ने कहा जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं। मुनि श्री ने कहा सांसारिक जीव कोई भी हो चाहे वह कोई भी कार्य करता हो, व्यापार में हो, नौकरी में हो अपनी संस्था चलाता हो, गृहिणी हो आदि कोई भी कार्य करता हो गुरु अगर नहीं है उसका तो वह व्यक्ति तरक्की नहीं कर सकता। यह भी पढ़ें- Saraikela News: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सीनी में श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरु पूर्णिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.