बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- Barabanki News: कोठी। सिद्धौर क्षेत्र के मोहम्मदपुर चंदी गांव के किसान शिवराम वर्मा ने उप्र ग्रामीण बैंक के मैनेजर और कैशियर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। किसान के अनुसार, 30 सितंबर को उन्होंने बैंक करीब दो लाख 60 हजार रुपये निकाले थे। इनमें से दो हजार रुपये के नोट नकली मिले हैं। जिन्हें दुकानदारों ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद शिवराम नोट लेकर बैंक पहुंचे। यहां मैनेजर-कैशियर को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि बैंक कर्मियों ने नोट लेने से मना कर दिया। उससे अभद्र व्यवहार किया। उसने बैंक के उच्च अधिकारियों से शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...