Barabanki News: बेकाबू वाहन ने साइकिल में मारी टक्कर, चौकीदार की मौत
बाराबंकी, नवम्बर 14 -- Barabanki News: हैदरगढ़। स्थानीय कस्बा में लखनऊ- सुल्तानपुर हाईवे पर शनिवार की सुबह बेकाबू वाहन ने चौकीदार को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ड्यूटी के बाद सुबह तड़के साइकिल से घर जाते समय हादसा हुआ। घटना की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली हैदरगढ़ के ही कनवा गांव निवासी शिवकुमार कश्यप (50) ब्लॉक के सामने स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रनापुर में चौकीदारी करते थे। रात्रि ड्यूटी के बाद शनिवार की सुबह साइकिल से घर के लिए चले। विद्यालय के सामने ही लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अल सुबह हादसे की खबर घर पहंुचते ही कोहराम मच गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.