Barabanki News: बिना नंबर प्लेट फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन
बाराबंकी, जुलाई 15 -- Barabanki News: सआदतगंज। क्षेत्र के ग्रामीण मार्गों पर इन दिनों डग्गामार वाहनों का संचालन बेखौफ जारी है। क्षमता से अधिक सवारियां भरकर चलने वाले ये वाहन न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि यात्रियों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और पुलिस मौन है। मसौली क्षेत्र के सआदतगंज के मुख्य चौराहे पर अस्थाई स्टैंड संचालित हो रहा है। जहां से रामपुर, सफदरगंज, दादरा व बाराबंकी के लिए आटो व टैम्पो मिलते हैं। यहां टैम्पो चालक सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर बेखौफ होकर सवारियां बैठाते हैं। उक्त वाहन क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर स्थानीय पुलिस चौकी के सामने से होकर गुजरते हैं। यही नहीं वाहन चालकों द्वारा मनमाना किराया भी वसूला जाता है। इनमें से कई वाहन डग्गामार और अनफिट भी है। लेकिन कोई कार्रवाई न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.