Barabanki News: बिना ओटीपी के साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 55 हजार
बाराबंकी, अगस्त 17 -- Barabanki News: मसौली। थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला कटरा निवासी ललित कुमार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से साइबर ठगों ने आनलाइन 55 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने खाते से चार बार रुपये निकाले हैं। जबकि पीड़ित ने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही बैंक खाते से संबंधित किसी को जानकारी दी। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक सहित स्थानीय पुलिस को हुई ठगी की तहरीर दी है। पीड़ित ललित कुमार ने बताया कि उनके खाते से 14 अगस्त को पहले 25 हजार फिर तीन बार मे 30 हजार रुपये निकल गये है। मोबाइल फोन पर आये मैसेज देखकर ठगी की जानकारी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.