Barabanki News: बिजली गिरने से छत क्षतिग्रस्त, इलेक्ट्रिक उपकरण फुंके
बाराबंकी, सितम्बर 7 -- Barabanki News: निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच कस्बा तनवासी लल्लू राम के मकान के ऊपर बिजली गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई और गहरा गड्ढा हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से तेज धमाके की आवाज से लोग दहल उठे। बिजली गिरने से हाई-वोल्टेज करेंट और धमाके के चलते घर में लगे पंखे व अन्य बिजली के उपकरण जल गए। इसके साथ ही पास स्थित विद्युत खंभे का क्लैंप भी टूट गया। जिससे इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत यह रही कि इस जोरदार आकाशीय गड़गड़ाहट और हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर पर नही थे। यह भी पढ़ें- Bareily News: आकाशीय बिजली गिरने से दो घरों को नुकसान, उपकरण फुंके यदि परिवार के लोग घर के अंदर होते तो हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.