बाराबंकी, सितम्बर 2 -- Barabanki News: हैदरगढ़। हैदरगढ़ टाउन व ग्रामीण अंचल में बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता तंग आ चुके हैं। टाउन में दिन रात में बमुश्किल 12 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्र में आठ घंटे ही आपूर्ति हो पा रही है। बिजली कब आएगी व कब जाएगी इसका पता किसी को नहीं लगता। रोस्टर के मुताबिक कटौती अलग से की जाती है। उपभोक्ता की शिकायतों का कोई असर नहीं होता। लाइनमैन से अधिकारी तक अपना फोन नहीं उठाते।या फिर स्विच आफ कर लेते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...