Barabanki News: बाढ़ पीड़ितों के साथ एसडीएम ने की बैठक
बाराबंकी, जुलाई 24 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। बाढ राहत चौकी सनांवा में एसडीएम अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता व तहसीलदार डॉ अनुराग के संयोजन में बैठक हुई। बैठक में अलीनगर, रानीमऊ तटबंध के भीतर सरयू नदी के तटवर्ती सनांवा, कहारन पुरवा, पासिन टेपरा, कुर्मिन टेपरा, कोठीडीहा, सिरौलीगुंग इत्यादि बाढ से प्रभावित होने वाले गांवों के साथ चौपाल लगाकर बाढ से समय होने वाली दिक्कतों को साझा करते हुए ग्रामीणों से समस्याओं के समाधान पर विस्तृत रुप से चर्चा किया। तहसीलदार ने ग्राम प्रधानों व बाढ से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों से संवाद करते हुए बाढ आने के समय तहसील बाढ कन्ट्रोल रूम, उन्होंने ने अपना नम्बर साझा करते हुए सूचनायें देते रहने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.