Barabanki News: बालिका इंटर कॉलेज खोलने की मांग
बाराबंकी, अगस्त 19 -- Barabanki News: सुबेहा। क्षेत्र में कन्या इंटर कालेज खोले जाने का मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। शरीफाबाद गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भल्ला सिंह रावत ने विधायक दिनेश रावत से मिलकर क्षेत्र मे एक भी कन्या विद्यालय न होने की शिकायत की। कहा क्षेत्र मे एक भी कन्या विद्यालय नहीं है। जिससे बेटियों को गैर जनपद शुकुल बाजार अमेठी या 20 किलोमीटर दूर हैदरगढ़ कस्बा आना पड़ता है। इस समस्या के चलते बेटियों की शिक्षा अधूरी रह जाती है। विधायक ने भल्ला सिंह रावत की बात को संज्ञान में लिया। जिसके बाद विधायक ने अपने पैड पर मांग पत्र बनवाया। इसके बाद जिलाधिकारी को सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.