बाराबंकी, जुलाई 30 -- Barabanki News: मसौली। बालिकाओं के लिए जितनी जरूरी शिक्षा है, उतना ही आवश्यक है कि वह आत्मनिर्भर बनें। यह तभी संभव है जब वे शिक्षा के साथ ही अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगी। बेटियां डरने के बजाए आत्मनिर्भर बनें। उक्त बातें गुरुवार को पंचायत भवन बडागांव के सीएसी सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं से रूबरू होते हुए कस्बा प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने पर दो परिवारों में खुशहाली आती हैं। जरूरत इस बात की है बालिकाएं किसी से डरें नहीं बल्कि खुद को आत्मनिर्भर बनाएं।उप निरीक्षक अजय कुमार यादव ने कहा कि बच्चियों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। यह भी पढ़ें- Nainital News: किशोरियों को अधिकारों, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता का दिया संदेश तभी हम शिक्षित, स्वस्थ व आत्मनिर्भर बन सकेंग...