बाराबंकी, अगस्त 7 -- Barabanki News: बाराबंकी। दो दिन हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह से ही चटक धूप निकलने से उमस बढ़ गई। जिससे लोग उमस व गर्मी से बेहाल रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दो दिन हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही चटख धूप निकली। समय के साथ धूप की तल्खी बढ़ती गई। उधर बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस भी तेज रही। दोपहर में भीषण उमस के कारण लोग पसीना से लथपथ रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान साढ़े तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: तीन दिन बाद खिली धूप, पारा सात डिग्री उछला आधा डिग्री सेल्सियस कमी के साथ न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...