Barabanki News: बाराबंकी-रामनगर मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियां बनीं खतरा
बाराबंकी, जुलाई 7 -- Barabanki News: रामनगर। बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर सड़क की दोनों पटरी पर उगी घनी झाड़ियां अब सड़क तक फैल गई हैं। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रामनगर सहित आस-पास के कई स्थानों पर झाड़ियां इतनी बढ़ी है कि सड़क किनारे लगे दिशा-सूचक एवं चेतावनी बोर्ड भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामने से आने वाले वाहनों को पास देने में परेशानी होती है और बाइक सवारों को झाड़ियों से बचते हुए वाहन चलाना पड़ता है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है। लोगों ने एनएचएआई अधिकारियों से सड़क किनारे की झाड़ियों की तत्काल कटाई कराने तथा संकेतकों को स्पष्ट रूप से दिखाई देने योग्य बनाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.