Barabanki News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत
बाराबंकी, अक्टूबर 8 -- Barabanki News: बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में मधवापुर गांव के पास बुधवार की रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मोहम्मदपुर खाला थाना के बिहुरी गांव निवासी निर्मल वर्मा (35) पुत्र किशोरी लाल वर्मा कम्बाइन मशीन (धान काटने की मशीन) पर काम करता था। बुधवार को वह कड़ाकापुर गांव स्थित साइट से बाइक से दूसरी साइट के लिए रात करीब आठ बजे निकला था। रामनगर थाना क्षेत्र में मधवापुर गांव के पास इनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इस हादसे में निर्मल गंभीर घायल हो गए। लोगोंं उन्हें आनन-फानन सीएचसी सूरतगंज ले गए। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.