Barabanki News: बहन के देवर की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने थाने में की फरियाद, मुकदमा
बाराबंकी, अगस्त 7 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी के नगर क्षेत्र की एक युवती ने बहन के देवर पर रास्ते में रोककर अभद्र टिप्पणी करने और विरोध करने पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने अपनी बहन के देवर के खिलाफ लगातार छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। वह रास्ते में रोककर अभद्र टिप्पणियां करता है और बातचीत करने का दबाव बनाता है। पहले भी उसकी हरकतों से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की गई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया गया था और आरोपी ने भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने का आश्वासन दिया था।पीड़िता का आरोप है कि समझौते के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.