Barabanki News: बहन की शादी की खुशियों पर हादसे ने फेरा पानी, तीन घरों में छाया मातम
बाराबंकी, नवम्बर 1 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट, संवाददाता। बहन की शादी की तैयारियों में जुटे गया प्रसाद के परिवार की खुशियां रविवार शाम हाइवे पर हुए हादसे में मातम में बदल गईं। नवंबर में बहन की शादी होनी है। घर में खरीदारी चल रही थी और सभी हंसी-खुशी बहन की डोली उठने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों पर ऐसा ग्रहण लगाया कि घर में चीख-पुकार मच गई। दलसिंहपुर वार्ड निवासी रामजस का बेटा गया प्रसाद अपने चचेरे भाई अनिल के साथ तमिलनाडु में नौकरी करता था। बहन की शादी के लिए दोनों चार दिन पहले घर लौटे थे। रविवार शाम गया प्रसाद अपने मित्र विमलेश और अनूप के साथ धरौली वार्ड में भंडारे में भोजन करने गया था। लौटते समय बस स्टेशन के पास कट पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा सफारी कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हाइवे हादसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.