Barabanki News: बस स्टेशन का अभाव, यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
बाराबंकी, अगस्त 4 -- Barabanki News: श्रीदत्तगंज। स्थानीय बाजार में सरकारी बस स्टेशन न होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को लंबे समय से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में विकास खंड मुख्यालय, भारतीय स्टेट बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई सरकारी कार्यालय स्थित हैं। प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के कारण प्रतिदिन दूर-दराज से व्यापारी और ग्रामीण यहां आते हैं। बावजूद इसके यहां रोडवेज बस स्टेशन की सुविधा नहीं है, जिससे यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। स्थानीय लोग यहां बस स्टेशन की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.