Barabanki News: बरसात में तालाब व झाड़ियों में तब्दील हो गए विद्यालय परिसर
बाराबंकी, अगस्त 31 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के विभागीय दावों की पोल बरसात ने खोल दी है। बरसात से पूर्व करीब 600 स्कूलों में मिट्टी पटान कराने की जरूरत बताते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया जिससे अब बरसात होने पर स्कूलों में जलभराव हो गया है। जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जंगल झाड़ियों से होकर स्कूल पहुंचते बच्चे: सूरतगंज संवाद के अनुसार: ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत जफरपुर के प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर में 64 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापक भीमेंद्र भट्ट, सहायक अध्यापक विपिन कुमार व शिक्षामित्र गिरिजा देवी की तैनाती है।
विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.