Barabanki News: बदहाल बड़ागांव मार्ग के गड्ढों को भरवाने लगा विभाग
बाराबंकी, अगस्त 31 -- Barabanki News: मसौली, संवाददाता। मसौली से बड़ागांव को जाने वाली बदहाल सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी थी। इस समस्या को हिन्दुस्तान ने 28 अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेने के बाद लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। मरम्मत कार्य शुरू होने से राहगीरों और क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि मसौली-बड़ागांव मार्ग की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। सड़क का काफी हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो गया था। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मालदह पुल के अप्रोच मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत शुरू कई स्थानों पर सड़क की पटरी भी खराब होने से वाहनों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.