Barabanki News: बच्चों को आगे कर गाली-गलौज और पथराव कराने का आरोप, आठ पर केस
बाराबंकी, सितम्बर 7 -- Barabanki News: बाराबंकी। सतरिख थाना के शेषपुर जाहिद अली गांव में रास्ते में नांद रखकर आवागमन बाधित करने, गोबर डालकर रास्ता गंदा करने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षी बच्चों को आगे कर गाली-गलौज व पथराव कराते हैं। पीड़ित की तहरीर पर सतरिख पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेषपुर जाहिदअली गांव निवासी विशेश्वर शुक्ल ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास रहने वाले रामकुमार, हरिश्चंद्र, राजू, जयकरन, रामकरन, सोनू, मिठाई लाल और उनकी पत्नियां आए दिन परेशान करती हैं। आरोप है कि आने-जाने वाले रास्ते में नांद रख दी गई है और गोबर फेंककर रास्ता गंदा किया जाता है। विरोध करने पर बच्चों को आगे कर गाली-गलौज और पथराव कराया जाता है। पीड़ित ने बताया 14 जून को आरोपितों ने उनकी गाड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.