Barabanki News: बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट, ससुर दामाद गंभीर घायल
बाराबंकी, नवम्बर 1 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के अल्पीपुरवा गांव में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद बड़ों के बीच मारपीट की वजह बन गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के बुजुर्ग ससुर और उनका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले जाया गया, जहां से बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अल्पीपुरवा गांव निवासी ज्ञानचंद गौतम और इंद्रेश के बच्चों के बीच खेलते समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर इंद्रेश, प्रदीप और संदीप के साथ दो महिलाएं लाठी-डंडे लेकर ज्ञानचंद के घर पहुंच गईं। उस समय दरवाजे पर मौजूद बुजुर्ग मथुरा प्रसाद (60) और उनके दामाद वंशराज ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.