बाराबंकी, जुलाई 6 -- Barabanki News: बाराबंकी। थाना व कस्बा बदोसराय की एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर मारपीट, बच्चे को छीनने का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शेखन पुरवा मजरे अलीनगर निवासी नसीमा बानो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 30 मई 2022 को किन्तूर निवासी शान मोहम्मद उर्फ शानू से हुआ था। शादी के कुछ माह बाद पति रोजगार के सिलसिले में कुवैत चला गया। इस दौरान उनके एक पुत्र का जन्म हुआ।

दुर्व्यवहार और धमकियाँ आरोप है कि 22 अप्रैल 2024 को घरेलू विवाद के दौरान सास, ननद, नंदोई, देवर और जेठ ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान उसकी गोद से बच्चे को छीनने का भी प्रयास किया गया। पीड़िता के अनुसार उसने कुवैत...