Barabanki News: फसल बर्बादी पर किसानों ने मांगा मुआवजा
बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- Barabanki News: बाराबंकी। भाकियू हरपालगुट के जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी के नेतृत्व में देवा ब्लॉक के श्रीनगर में किसान समस्याओं को लेकर किसान पंचायत की गई। ब्लॉक अध्यक्ष शुभम गौतम के अगुवाई में डीएम को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार राम जीत यादव व प्रभारी निरीक्षक माती अजय कुमार त्रिपाठी को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने बताया कि बे मौसम बरसात से धान की बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने, सड़कों को गड्ढा मुक्त कराए जाने समेत 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर नरेंद्र यादव, ज्ञानवती, गरिमा आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.