बाराबंकी, सितम्बर 8 -- Barabanki News: सतरिख। थाना क्षेत्र के सहेलिया गांव में सोमवार की रात खराब फर्राटा दुरुस्त कर रहा युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन स्विच बंद कर उसे फर्राटा से अलग किया और स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। सहेलिया गांव निवासी चंद्रपाल यादव (35) पुत्र बृजलाल के घर में लगा फर्राटा सोमवार की रात अचानक बंद हो गया। इसी पर वह फर्राटा दुरुस्त करने लगा। लेकिन फाल्ट के कारण उसमें करंट आ रहा था। करंट लगने से वह झुलस गया। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से युवक की मौत घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन प्लग का स्विच बंद किया और उसे आनन-फानन स्थानीय चिकित्सयक के यहां ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर...