बाराबंकी, जुलाई 17 -- Barabanki News: बाराबंकी। देवा थाना के सरैय्या मजरे कैथी गांव में शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध का शव घर के बाहर टिन शेड में पाइप में चादर से लटका मिला। परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सरैय्या मजरे कैथी गांव निवासी मो. जलील मलिक (60) पुत्र स्व. मोहम्मद गनी का शव शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे घर के बाहर रखे टिनशेड में पाइप से चादर के फंदे से लटका मिला। यह देख कर परिजन हतप्रभ रह गए। घर में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बेटे मो. गयास ने बताया कि उनके पिता मो. जलील हृदय रोग से काफी समय से पीड़ित थे। जिससे वह परेशान रहते थे। मृतक के छह पुत्री व चार पुत्र हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...