Barabanki News: पड़ोसी युवक की प्रताड़ना से तंग किशोरी ने फंदा लगाकर कर दी जान
बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: निन्दूरा। बड्डूपुर थाना के एक गांव में पड़ोसी युवक की प्रताड़ना से आजिज होकर 16 वर्षीय किशोरी ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर लौटे परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देखा तो हतप्रभ रहे गए। मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिवारीजनों ने पड़ोसी दूसरे समुदाय के युवक पर पुत्री को प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सुरक्षा के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बड्डूपुर थाना के एक गांव निवासी पूरा परिवार बुधवार को गांव में मंदिर पर आयोजित पूजा में शामिल होने गया था। देर रात जब परिवार घर लौटा तो घर में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतका की मां न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.