बाराबंकी, अक्टूबर 16 -- Barabanki News: निन्दूरा। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में चार साल से चले आ रहे प्रेम प्रसंग में शादी से इन्कार करने पर कुर्सी पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही नितिन से उसका पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के मुताबिक, 14 अक्टूबर को नितिन उसे साथ रखने की बात कहकर लखनऊ स्थित एक किराये के कमरे में ले गया। वहां जरूरी सामान लाने की बात कहकर वह कमरे से निकला, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इससे युवती कमरे में अकेली रह गई। इसके बाद युवती कुर्सी कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर नितिन से शादी कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों ...