बाराबंकी, अक्टूबर 29 -- Barabanki News: सुबेहा (बाराबंकी)। क्षेत्र के एक गांव में चाकू से हमला करने वाला आरोपी युवक प्रेमिका को दीदी कहता था और दूसरे प्रेमी को जीजा... दीदी और जीजा का रिश्ता जोड़कर कई दिनों तक प्रेमिका के साथ रहा। इस दौरान प्रेमिका से हो रही बातचीत को घर वाले भाई बहन समझकर ध्यान नहीं दिए। मंगलवार की रात पहले प्रेमी युवक ने जब दूसरे प्रेमी पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया तब घर वालों को पता चला कि वह युवती का भाई नहीं बल्कि पूर्व प्रेमी है। कुडवा गांव में युवक पर हमला करने वाले पहले प्रेमी पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। सुबेहा थाना क्षेत्र के इलाही का पुरवा मजरे रोहना मीरापुर गांव निवासी राजेश गौतम दिल्ली में रहता था। वहां रहने के दौरान उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। लेकिन उस युवती का पह...