Barabanki News: प्रापर्टी के विवाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री की हत्या, भाई-भाभी पर आरोप
बाराबंकी, नवम्बर 1 -- Barabanki News: रामनगर। थाना क्षेत्र के महादेवा गांव में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री का चेहरा कूंच कर हत्या कर दी गई। रविवार को मृतका की बहन घर पहुंची तो उसने शव देखा तो हतप्रभ रह गई। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बहन ने संपत्ति के विवाद में हत्या का आरोप भाई व भाभी पर लगाया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामनगर थाना के महादेवा गांव निवासी मंजू गौतम (45) लोधौरा प्रथम में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री थी। इनका विवाह नहीं हुआ था और वह अकेले ही घर में रहती थी। माता-पिता की काफी पहले ही मौत हो चुकी थी। रविवार को शाम करीब चार बजे उसकी छोटी बहन वंदना निवासी बिंदौरा परसपुर मिलने आई थी। जैसे ही वह मंजू के कमरे में पहुंची तो फर्श पर पड़ा उसका शव देख चीख पड़ी। मंजू का मुंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.