बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: रामनगर। विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुरवा में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। फूड इंस्पेक्टर अनुराधा मिश्रा ने विद्यालय में बन रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता, भंडार में रखे खाद्यान्न और अन्य सामग्रियों की जांच की। उन्होंने भोजन में उपयोग की जाने वाली सामग्री के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे। निरीक्षण के दौरान, फूड इंस्पेक्टर ने उपस्थित छात्राओं को स्वच्छता और सुरक्षित खानपान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को खाने से पहले हाथ धोने और साफ-सफाई रखने के महत्व को समझाया। कविता के माध्यम से उन्होंने यह भी बताया कि अखबार या रंगीन कागज पर भोजन न करें और रंग युक्त सामग्री का सेवन न करें, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उ...