बाराबंकी, अक्टूबर 23 -- Barabanki News: बाराबंकी। श्रीराम लीला सेवा समिति द्वारा दशहराबाग मैदान स्थित श्रीराम मंच पर भरत मिलाप की लीला श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। प्रभु श्रीराम और उनके अनुज भरत के मिलन का भावुक दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रावण वध के बाद माता सीता और लक्ष्मण के साथ प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटते हैं। उनके वनवास के दौरान भरत राजसुख का त्याग कर उनकी चरण पादुकाओं को सिंहासन पर विराजमान करके राजकाज संभालते हैं। श्रीराम के आगमन का समाचार पाकर भरत उनसे मिलने पहुंचते हैं। दोनों भाइयों का मिलन प्रेम, त्याग और समर्पण की अनुपम मिसाल प्रस्तुत करता है। पंडित प्रमोद पाठक महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत लीला संपन्न कराई। यह भी पढ़ें- Mau News: दोहरीघाट में श्रद्धा ...