Barabanki News: प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवासों का जायजा लेंगे अधिकारी
बाराबंकी, अक्टूबर 28 -- Barabanki News: मसौली। वर्ष 2016 - 17 व वर्ष 2021- 22 में ग्राम पंचायत रसौली में कलस्टर मॉडल में बने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवासों का जायजा लेने के लिए बुधवार को 8 राज्यों के अधिकारी भ्रमण करेंगे। जिसको लेकर गत एक सप्ताह से चल रही तैयारियों को लेकर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार की अगुवाई में मंगलवार की देर शाम तक ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी जुटे रहे। बताते चलें कि 28 अक्टूबर को ग्राम पंचायत रसौली में आठ राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी कलस्टर मॉडल पर बने प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों का जायजा लेंगे। यह दौरा मुख्य रूप से क्लस्टर आवास निर्माण की गुणवत्ता, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और इस मॉडल की जमीनी सफलता को परखने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.