बाराबंकी, अगस्त 4 -- Barabanki News: दरियाबाद। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सोमवार को माइनर से मिले 22 वर्षीय युवक मुकेश गौतम की मौत डूबने से होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। हालांकि शव पर मिले चोट के निशानों को लेकर परिजनों की शंका अभी भी बरकरार है। उधर, मंगलवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। अकबरपुर गांव निवासी एवं बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भारत लाल गौतम के छोटे पुत्र मुकेश गौतम का शव सोमवार सुबह गांव के चौराहे के पास स्थित माइनर में उतराता मिला था। शव के सिर पर चोट के निशान तथा एक आंख गायब होने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। सूचना पर पहुंची दरियाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था。 यह भी पढ़ें...