Barabanki News: पैर फिसलने से रजबहा में डूबकर युवक की मौत
बाराबंकी, जुलाई 19 -- Barabanki News: कोठी। थाना क्षेत्र के मजपुरा मजरे टेण्ड़वां गांव में रविवार सुबह एक युवक की नवाबगंज रजबहा में डूबने से मौत हो गई। युवक शौच के लिए गया था। आशंका है कि तभी नहर पटरी की गीली मिट्टी में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। तलाशते हुए परिजन मौके पर पहुंचे तो उसका शव पानी में उतराता मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके की रिपोर्ट तैयार कर हैदरगढ़ तहसील में दी है। हैदरगढ़ तहसील के कोठी थाना क्षेत्र के मजपुरा मजरे टेण्ड़वां गांव निवासी शीतला प्रसाद धीमान (28) पुत्र स्व. रामबक्श धीमान क्षेत्र में ही केसरगंज सिद्धौर मार्ग पर ई-रिक्शा चलाता था। यह भी पढ़ें- Barabanki News: शौच को गया युवक नहर में डूबा, मौत रविवार सुबह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.