Barabanki News: पेड़ की डाल गिरने से टूटे चार बिजली के पोल, 16 घंटे गुल रही बिजली
बाराबंकी, नवम्बर 26 -- Barabanki News: फतेहपुर, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला पचघरा स्थित रक्षा बंधन मेला मैदान में मंगलवार शाम बिना अनुमति विशालकाय पेड़ की शाखाओं की छंटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पेड़ की भारी शाखा विद्युत पोल पर गिरने से चार पोल टूटकर गिर गए। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर मोहल्लेवासियों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने पेड़ की शाखाएं कटवाने वाले हरि प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला पचघरा निवासी हरि प्रसाद मंगलवार शाम मेला मैदान में लगे विशालकाय पेड़ की शाखाएं बिना अनुमति कटवा रहे थे। इसी दौरान एक भारी शाखा विद्युत लाइन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से चार बिजली के पोल टूट गए और पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार तक बिजली बहाल नहीं होने से लोगों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.