Barabanki News: पेट्रोल पंप से चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी, जुलाई 19 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से प्रॉप जैक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का प्रॉप जैक, 1625 रुपये नकद और दो चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि कुरौली कट के पास से मो. राशिद, गुफरान और जुबेर निवासी बहराइच को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने 18 जून को कुरौली स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से बाउंड्री वॉल के सहारे के लिए लगाए गए प्रॉप जैक की चोरी करने की बात बताई है। पुलिस ने बरामद चाकुओं के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- वारदात की फिराक में घूम रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.