बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने शनिवार को पीरबटावन के ईदगाह मैदान में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर उद्घाटन किया। श्री गोप ने शिविर में सहयोग प्रदान कर रहे डॉक्टर एवं परामर्श प्राप्त कर रहे मरीजों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंदों के लिए वरदान हैं। इस मौके पर उमेर किदवई, रामगोपाल रावत, हशमतउल्ला, अजय वर्मा बबलू, ताज बाबा राइन, मुक्तदिर अंसारी, इरफान कुरैशी, वीरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...