बाराबंकी, अक्टूबर 28 -- Barabanki News: ​ उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित 'मिशजड़न शक्ति फेज-06' अभियान के तहत मंगलवार को जनपद के समस्त थानों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के सख्त निर्देशों के क्रम में थानों पर बने मिशन शक्ति केंद्रों की महिला अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने गांवों और कस्बों में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। ​अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरो वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकाल 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप ...