बाराबंकी, नवम्बर 2 -- Barabanki News: बाराबंकी। सफदरगंज थाना चंदवारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटे को पीट दिया। मारपीट में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज। चंदवारा गांव निवासी सरिता पत्नी जगदीश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे गांव के अमर सिंह उर्फ शेरू ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अमर सिंह, सजीवन, मालती देवी और रागिनी ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे रमेश को भी पीटकर घायल कर दिया। इसमें इनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से मां-बेटे को अस्पताल भिजवाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट द...