Barabanki News: पिंजरे तक नहीं पहुंचा तेंदुआ, बढ़ाई गई कांबिंग
बाराबंकी, अगस्त 27 -- Barabanki News: सुबेहा, संवाददाता। शरीफाबाद गांव के आस पास तेंदुआ होने की पुष्टि के बाद जहां लोगों में दहशत है वहीं तेंदुआ भी बड़ी चालाकी के साथ लोगों को छका रहा है। गुरुवार को भी तेंदुए को पकड़ने के लिए रखा पिंजरा खाली रहा। पिंजरे के आस पास तक तेंदुआ नहीं भटका। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ जंगल के आस पास कांबिंग करती रही। शरीफाबाद जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों की नींद हराम हो चुकी है। वहीं वनविभाग की टीम दिन रात कांबिंग करके ग्रामीणों को अलर्ट कर रही है। मंगलवार को जंगल के पास रखे गए पिंजरे के आस पास तेंदुए के पगचिन्ह नहीं मिले। वनदरोगा अनुज सिंह ने बताया कि तेंदुए ने ठिकाना बदल लिया है। अब जहां तेंदुए की आहट मिलेगी वहां पिंजरा लगवाया जाएगा। गुरुवार को टीम ने ग्रामीणों के साथ कांबिंग की गई लेकिन कहीं भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.