Barabanki News: पानी निकासी के विवाद में दो पक्ष में मारपीट
बाराबंकी, जुलाई 21 -- Barabanki News: सुबेहा। थाना के कमेला गांव में पानी निकासी को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कमेला गांव निवासी कमलेश कुमारी व ननगुटटू के बीच बारिश की पानी को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इसी दौरान ननगुटटू पक्ष की तरफ से धर्मेंद्र, कल्लू, शिवम, आरती व खुशबू हमलावर होकर और कमलेश की पिटाई शुरू कर दी। कमलेश की चीखने की आवाज सुनकर उन्हें बचाने के लिए मनोज, अनुज व बीच बचाव करने आए ऋषि पर भी विपक्षी ने हमला कर दिया। इसमें वह सभी लोग चोटिल हो गए। लोगों की भीड़ जुटी हो विपक्षी धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.