Barabanki News: पानी को तरसे बाढ़ पीड़ित, भूसा वितरण में धांधली पर भड़के मंत्री
बाराबंकी, अगस्त 19 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। जिले के प्रभारी एवं कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बतनेरा स्थित बाढ़ राहत केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने सुंदरनगर, कोडरी और ललपुरवा गांव के 341 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरित की। राहत सामग्री मिलने पर पीड़ितों ने अपनी-अपनी समस्याएं भी मंत्री के सामने रखीं। मवेशियों के लिए वितरण किए जा रहे भूसे की धांधली मंत्री ने पकड़ी। जिस बोरी में 20 किलो भूसा देने की बात पशुपालन विभाग के अधिकारी कर रहे थे, तौल में सिर्फ आठ किग्रा. ही मिला। मंत्री ने फटकार लगाते हुए कहा कि बेजुबानों का भूसा तो न खाइए। सुंदरनगर के कुँवारे, यूनुस, रज्जब, संजीव, संजय तिवारी आदि ग्रामीणों ने मंत्री से तटबंध के बाहर जमीन उपलब्ध कराकर गांव को शिफ्ट कराने की मांग की। बाढ़ पीड़ितों ने खेती योग्य ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.