Barabanki News: पानी के टब में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
बाराबंकी, जुलाई 3 -- Barabanki News: दरियाबाद। क्षेत्र के जेठौती कुर्मियान मजरे रानेपुर गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रानेपुर निवासी सुभाष चंद्र की डेढ़ वर्षीय पुत्री दिव्यांशी गुरुवार को घर के आंगन में खेल रही थी। उसी दौरान परिवार के लोग घर की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गए। इसी बीच खेलते-खेलते दिव्यांशी पानी से भरे टब के पास पहुंच गई और उसमें मुंह के बल गिर गई।कुछ देर बाद जब परिजनों को बच्ची का ध्यान आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान दिव्यांशी पानी के टब में मुंह के बल डूबी मिली। यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.