Barabanki News: पाइपलाइन की मरम्मत शुरू, जलभराव से मिली निजात
बाराबंकी, नवम्बर 3 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। शहर के बनवा पल्हरी- वार्ड दो में पानी की मुख्य पाइपलाइन फटे की शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं शुरू हुआ। स्थानीय लोगों की इस समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता के साथ उठाया। खबर का संज्ञान लेते हुए जलकल विभाग की टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। नगर पालिका क्षेत्र के बनवा पल्हरी वार्ड में बीते रविवार की सुबह पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे पानी आबादी के मुख्य मार्ग पर भरने लगा। समस्या बढ़ती देख मौके पर पहुंचे जनहित एकता संगठन के अध्यक्ष अकबर शाह ने नगर पालिका ईओ से लेकर जलकल के अभियंता को सूचना दी थी। उसके बाद भी सोमवार को भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। वार्ड के निवासी लक्ष्मी नरायन, राम विलास, पिंटू, आदेश कुमार आदि ने बताया कि करीब 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.