Barabanki News: पांच लाख नगदी व डेढ़ किलो चांदी लेकर चेली फरार
बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: रामनगर। महादेवा से लैन रोड पर स्थित ललिता किन्नर के निवास पर बीते छह माह से रह रहा उनका शिष्य गोलू उर्फ बिछी निवासी सोहरामऊ उन्नाव अलमारी का ताला तोड़ पांच लाख नगद व डेढ़ किलो चांदी तथा पांच तोला सोना चुरा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। किन्नर ललिता ने बताया कि बीते आठ जुलाई को पांच बजे वह गुरु कमलेश के साथ कड़ाका बाजार सामान लेने गई थी। उनकी शिष्या गोलू घर पर थी। जब साढ़े आठ बजे रात वे लौटी तो शिष्या गायब थी और अलमारी का ताला खुला था। उसमें से पांच लाख रुपये नगद, डेढ़ किलो चांदी व पांच तोला सोना गायब था। अलमारी की हालत देख वे सन्न रह गई और उसे फोन मिलाया तो बंद था। घटना की सूचना रामनगर थाने दी गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.